इन फलों को खाते हुए रखें कुछ मुख्य बातों का ध्यान

फलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अगर आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है या किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर्स आपको फल खाने की सलाह देते हैं।फल खाना जितना आसान लगता है ,उतना है नही। जी हाँ आम तौर पर लोगों का जब मन करता है,फल खा लेते हैं।किन्तु क्या आप जानते हैं की फल खाते हुए भी हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।आपको जानकर हैरानी होगी फल खाने के लिए भी अब नियम कानून हैं ,जी नहीं जनाब ऐसा नहीं है ,किन्तु कुछ चीजें सही समय पर हो तो अच्छा है,चाहे फिर वो आपका खानपान ही क्यों न हो। आईये हम बताते हैं आपको की कौन सा फल कब खाएं ,जिससे आप उठा सकते हैं उसकी सम्पूर्ण गुणवत्ता का लाभ-

१ - आम  
आम बहुत से लोगों का सबसे प्रिय फल होता है। पर क्या आप यह जानतें हैं की आम की तासीर गर्म होती है?ज्यादा आम खाना नुकसान दायक भी हो सकता है।इसलिए आम खाते हुए थोड़ी सी चीनी के साथ दूध का प्रयोग करें।अगर आप आम को काटकर खा रहें हैं ,तो उस पर थोड़ी सी चीनी और दूध डाल लें ,इससे तासीर की गर्माहट थोड़ी काम हो जाएगी और आपको नुकसान नहीं करेगा।अगर आप आम का शेक बनाकर पी रहें हैं ,तो उसमे थोड़ा सा नमक मिलाकर पियें,लाभकारी होगा।आम का किसी भी रूप में सेवन करने के लिए शाम का समय सबसे उचित रहता है,इसे बहुत सुबह सुबह या रात्रि बहुत देर में सेवन न करें।
२ - अंगूर 

अंगूर का सेवन करने और खाना खाने के बीच कुछ समय का अंतर होना चाहिए।अंगूर शरीर में पानी की मात्रा का संतुलन बनाये रखता है इसलिए इसे बाहर धूप में जाने से पूर्व और धूप से आने के कुछ देर बाद ही सेवन करें।

३ - मौसमी 

मौसमी का सेवन दोपहर के समय करें। मौसमी शरीर में पानी की मात्रा का संतुलन बनाये रखता है इसलिए इसे बाहर धूप में जाने से पूर्व और धूप से आने के कुछ देर बाद ही सेवन करें।आप मौसमी का सीधे सेवन कर सकते हैं या फिर इसका जूस भी ले सकते हैं ,दोनों ही शरीर में पानी की मात्रा का संतुलन बनाये रखने के लिए अत्यन्त लाभकारी है।

४ - संतरा 

खाना खाने के १ घंटे पहले और १ घंटे बाद संतरा खाएं। खाने से पहले संतरे का सेवन करने से भूख बढती है और खाने के बाद में सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है।संतरे का सेवन करने और खाना खाने के बीच में कम से कम १ घंटे का अंतर होना चाहिए । सुबह और अधिक रात्रि में संतरे का सेवन न करें।

५ - नारियल पानी 

जिन लोगो को पेट सम्बंधित समस्याएं,एसिडिटी या अल्सर जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए नारियल का पानी अत्यंत लाभकारी होता है।वैसे तो नारियल का पानी कभी भी पिया जा सकता है,लेकिन खाली पेट इसका सेवन न करें।नारियल के पानी को किसी अन्य फल के जूस में मिलाकर पीने से भी बहुत फायदा होता है। 


इन फलों को खाते हुए रखें कुछ मुख्य बातों का ध्यान इन फलों को खाते हुए रखें कुछ मुख्य बातों का ध्यान Reviewed by GlamourTreat on October 08, 2016 Rating: 5

No comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.